राघव जुयाल का नया अवतार करेगा लोटपोट, 30 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी ‘भाई तेरा स्टार है’
Raghav Juyal's New Avatar Promises Unlimited Fun; Bhai Tera Star Hai Set to Hit Theatres on July 30

मुंबई : एक्शन और गंभीर किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने के बाद राघव जुयाल अब हंसी का डोज़ लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा, अतरंगे किरदार और मनोरंजन का ऐसा तड़का देखने को मिलता है, जो शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है। फिल्म में राघव ‘अजय सिंह’ के किरदार में नज़र आएंगे, जो अपनी बेबाक हरकतों, ओवर-द-टॉप अंदाज़ और शानदार कॉमिक टाइमिंग से हर सीन में हंसी का धमाका करते दिखाई देते हैं।
ट्रेलर की शुरुआत ही एक मज़ेदार संवाद से होती है—”एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना।” इसके बाद शुरू होता है हंगामे, गलतफहमियों और मनोरंजन से भरपूर घटनाओं का सिलसिला। संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह और चंदन रॉय सान्याल जैसे कलाकार फिल्म को और भी दिलचस्प बनाते हैं।
निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म खुद को गंभीरता से नहीं लेती, बल्कि दर्शकों को हल्का-फुल्का, पारिवारिक और भरपूर मनोरंजन देने का वादा करती है। ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज़ 2 की प्रस्तुति ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और ट्रेलर देखकर इतना तय है कि यह फिल्म दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
Mumbai : After winning audiences over with his intense and action-packed performances, Raghav Juyal is all set to return to the big screen with a full-fledged comedy entertainer. The trailer of his upcoming film Bhai Tera Star Hai has been released and is already creating a buzz across social media. Packed with comedy, drama, quirky characters, and nonstop entertainment, the trailer promises a fun-filled ride from start to finish.
प्यार, रहस्य और डर का संगम बनेगी अंतराल
Raghav stars as Ajay Singh, a lively and eccentric character whose over-the-top antics, fearless attitude, and impeccable comic timing bring laughter to every scene. The trailer opens with a hilarious dialogue: “An actor’s greatest talent is believing his own nonsense.” What follows is a series of hilarious misunderstandings, chaotic situations, and laugh-out-loud moments that set the tone for a complete family entertainer.
The film also features Sanjay Kapoor, Niharika NM, Barkha Singh, and Chandan Roy Sanyal, whose entertaining performances add to the film’s charm. Directed by Vivek B. Agrawal, Bhai Tera Star Hai doesn’t take itself too seriously. Instead, it promises a light-hearted, wholesome entertainer filled with humour and fun for audiences of all ages. Presented by Eastwood Pictures and Indian Stories 2, the film is slated for a theatrical release on July 30, and judging by the trailer, it looks ready to deliver a complete laughter-packed experience.



