आमिर खान और कबीर खान लाएंगे भारत के सबसे बड़े रेस्क्यू मिशन की अनकही दास्तान

Aamir Khan and Kabir Khan to Tell the Untold Story of India's Biggest Rescue Mission 

Mumbai : The Silkyara tunnel rescue operation in Uttarakhand in 2023 became a global symbol of human courage, engineering excellence, and extraordinary teamwork. Now, this inspiring true story is set to be brought to the silver screen. Aamir Khan Productions, Australia’s Mind Blowing Films, and Kabir Khan Films have officially announced ‘Silkyara 41’, an ambitious India-Australia co-production based on the historic rescue of 41 trapped workers and the remarkable contribution of internationally acclaimed tunnelling expert Professor Arnold Dix.

ड्रामा के बाद अब हॉलीवुड हॉरर पर अदाह शर्मा का कब्ज़ा

The film will be directed by Kabir Khan, best known for acclaimed films such as Bajrangi Bhaijaan and ’83’, while the screenplay has been written by Australian writer Andrew Anastasios. According to Aamir Khan, the story is far more than a rescue mission—it is a powerful testament to courage, humanity, and international collaboration. Kabir Khan describes it as one of the most inspiring human stories of recent times.

मानसून में बालों से जुड़े मिथकों पर भरोसा करना छोड़ें

Professor Arnold Dix and Mitu Bhowmik Lange, founder of Mind Blowing Films, also believe the film will demonstrate how people and nations can achieve the impossible when they come together with a shared purpose. More than just a film, ‘Silkyara 41’ aims to become a cinematic tribute to hope, resilience, and the triumph of the human spirit.

अखिलेश से फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार! राजभर के आरोप से यूपी की राजनीति गरम

मुंबई : उत्तराखंड के सिल्कयारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन ने वर्ष 2023 में पूरी दुनिया को इंसानी हौसले, तकनीकी कौशल और टीमवर्क की ऐसी मिसाल दिखाई थी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अब यही प्रेरणादायक और रोमांच से भरपूर सच्ची घटना बड़े पर्दे पर उतरने जा रही है। आमिर खान प्रोडक्शंस, ऑस्ट्रेलिया की माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और कबीर खान फिल्म्स ने ‘सिल्कयारा 41’ की घोषणा की है। यह भारत-ऑस्ट्रेलिया की महत्वाकांक्षी को-प्रोडक्शन फिल्म होगी, जो उन 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के ऐतिहासिक अभियान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित टनलिंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की अहम भूमिका को सिनेमाई रूप देगी।

देहरादून में 17 जुलाई को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर रहेंगी सबकी नजर

फिल्म का निर्देशन ‘बजरंगी भाईजान’ और ’83’ जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशक कबीर खान करेंगे, जबकि पटकथा ऑस्ट्रेलियाई लेखक एंड्रयू अनास्टासियोस ने लिखी है। आमिर खान का मानना है कि यह केवल एक रेस्क्यू मिशन नहीं, बल्कि साहस, इंसानियत और वैश्विक सहयोग की मिसाल है। वहीं कबीर खान इसे हाल के वर्षों की सबसे प्रेरक मानवीय कहानियों में से एक बताते हैं। अर्नोल्ड डिक्स और माइंड ब्लोइंग फिल्म्स की संस्थापक मितु भौमिक लांगे का भी मानना है कि यह फिल्म दुनिया को यह संदेश देगी कि जब अलग-अलग देश और लोग एक लक्ष्य के लिए साथ आते हैं, तो असंभव भी संभव हो जाता है। ‘सिल्कयारा 41’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उम्मीद, जज्बे और मानवता की जीत का सिनेमाई दस्तावेज बनने की ओर बढ़ रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button