आजमगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आजमगढ़:शासन के निर्देश के क्रम में प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने एवं इस दिशा में नागरिकों को उपलब्ध लाभों और विभिन्न सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का आयोजन दिनांक 24 नवम्बर से किया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड सठियाँव के ग्राम पंचायत जमुड़ी, दौलतपुर, देवली खालसा व देवकली तारन, बिलरियागंज के ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर व दुर्बरहन बुजुर्ग, बगहीडाड़ एवं असरफपुर, मेंहनगर के ग्राम पंचायत देवकली व फुलाइच, जहानागंज के ग्राम पंचायत बसगित व कोइलारी, मार्टीनगंज के ग्राम पंचायत चकचोर्रा व जगदीशपुर, मिर्जापुर के ग्राम पंचायत चमराडीह, कौड़िया, पवईलाडपुर व फत्तनपुर, रानी की सराय के ग्राम पंचायत मिट्ठनपुर हादीअली व डोड़ोपुर, मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत गोठांव व गोसड़ी, इनावभार, तरवां के ग्राम पंचायत साकिया व वाकिया, मेंहनाजपुर, लालगंज के ग्राम पंचायत श्रीकान्तपुर व अगेहता, पल्हनी के ग्राम पंचायत सिकरौरा, करिमुद्दीनपुर, सलेमपुर व बद्दोपुर, कोयलसा के ग्राम पंचायत भाउपुर व लालपुर में वैन भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसी के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा विकसित भारत बनाने का शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसी के साथ ही लाभार्थियों द्वारा सफलता की कहानी भी सुनाई गयी।
इसी क्रम में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड सठियाँव के ग्राम पंचायत पैकोली व बिहरोजपुर, नूरपुर सरायहाजी व ओझौली, बिलरियागंज के ग्राम पंचायत मिरिया रेहड़ा, श्रीनगर, जिगिनाकरमनपुर व गदनपुर हिच्छनपट्टी, मेंहनगर के ग्राम पंचायत सरायभादी व अमारी, जहानागंज के ग्राम पंचायत करउत व मसीवीरमउवा, मार्टीनगंज के ग्राम पंचायत दुबराशेखपुरा व रसूलपुर तुंगी, मिर्जापुर के ग्राम पंचायत धन्नीपुर बहाव, गहनी खूर्द, सुरही खूर्द व इब्राहिमपुर, रानी की सराय के ग्राम पंचायत मस्जिदिया व धूरीपुर, मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत बिसहम मिर्जापुर व जाफरपुर, तरवां के ग्राम पंचायत बरवा व गनीपुर डगरहा, लालगंज के ग्राम पंचायत नथमलपुर बिसम्भरपुर व हिलालपुर, पल्हनी के ग्राम पंचायत सरायमन्दराज व उचागांव, कोडरअजमतपुर व सैदपुर, कोयलसा के ग्राम पंचायत मड़छा हरिबल्लभ व नोनावे में वैन भ्रमण कार्यक्रम/कैम्प के माध्यम से लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक एवं लाभान्वित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button