शैम्पेन’ में शर्वरी का डांस धमाका

Sharvari's Electrifying Energy Steals the Show in 'Champagne'

मुंबई : भारत की नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों में शर्वरी लगातार अपनी अलग पहचान बना रही हैं। अभिनय के साथ-साथ अब उनका डांस भी दर्शकों और इंडस्ट्री के दिग्गजों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म ऐल्फा का चर्चित गीत ‘शैम्पेन’ इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें शर्वरी की जबरदस्त एनर्जी, स्टाइल और सहज डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली, जिन्होंने इससे पहले शर्वरी के साथ सुपरहिट गीत ‘तरस’ में भी काम किया था, उनकी मेहनत और समर्पण की खुलकर सराहना कर रहे हैं। विजय का कहना है कि शर्वरी ने इस बार इतनी लगन से रिहर्सल की कि उन्हें खुद कहना पड़ा— “अब रिहर्सल बंद करो।” उनके अनुसार कैमरा ऑन होते ही शर्वरी ने हर स्टेप को “बटर की तरह” इतनी सहजता से निभाया कि मुश्किल लॉन्ग-टेक भी उम्मीद से पहले पूरा हो गया। विजय मानते हैं कि तरस से शैम्पेन तक शर्वरी का सफर उनकी शानदार ग्रोथ, अनुशासन और एक समर्पित परफॉर्मर बनने की कहानी है।

आयुष्मान खुराना की सादगी और अभिनय की मुरीद हुईं एमी मिसोब्बा

फिल्म ऐल्फा इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है और इसका नया गाना शैम्पेन खास चर्चा में है। इस हाई-ऑक्टेन ट्रैक में शर्वरी का बिल्कुल नया डांसिंग अवतार देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री से भी खूब सराहना मिल रही है। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया कि तरस के समय शर्वरी के पास रिहर्सल का समय कम था, लेकिन उन्होंने अपने एक्सप्रेशन्स और ग्रेस से गाने को यादगार बना दिया था। वहीं शैम्पेन में उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया। विजय के मुताबिक, गाने की स्ट्रीट और हिप-हॉप वाइब को पकड़ने के लिए शर्वरी ने इतनी मेहनत की कि आखिरकार उन्हें कहना पड़ा कि अब रिहर्सल बंद कर दें।

धमाल 4′ ने दूसरे दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाका

विजय ने बताया कि सेट पर पहुंचने के बाद शर्वरी इतनी तैयार थीं कि शूटिंग बेहद आसान हो गई। मुश्किल लॉन्ग-टेक सीक्वेंस भी कम समय में पूरा हो गया क्योंकि वह हर स्टेप और हर एक्सप्रेशन पर पहले ही परफेक्शन हासिल कर चुकी थीं। शर्वरी की तारीफ करते हुए विजय गांगुली ने कहा कि तरस से शैम्पेन तक उनकी ग्रोथ शानदार रही है। उन्होंने गाने में अपनी ऊर्जा, प्रिसिजन, लुक और परफॉर्मेंस का सौ प्रतिशत दिया है और उनका भविष्य बेहद उज्ज्वल नजर आता है

रहस्य की दुनिया में आलिया भट्ट का नया अवतार

Mumbai: Sharvari, one of India’s most promising young actresses, continues to carve a distinct identity for herself. Along with her impressive acting, her dancing is now winning over audiences as well as industry veterans. The much-talked-about song “Champagne” from the film Alpha is currently making waves on social media, with viewers praising Sharvari’s infectious energy, effortless style, and smooth dance moves.

24 घंटे में 10 मिलियन : टिया बाजपेयी और एरियन रोमल के ‘नंबर 1’ ने मचाया ग्लोबल धमाका

What makes the appreciation even more special is that choreographer Vijay Ganguly, who had earlier worked with Sharvari on the hit song “Taras,” has openly praised her dedication and hard work. According to Vijay, Sharvari rehearsed so intensely for “Champagne” that he eventually had to tell her, “Stop rehearsing now.” He revealed that once the camera started rolling, she performed every step “like butter,” making even the most challenging long-take sequences look effortless. Vijay believes Sharvari’s journey from Taras to Champagne reflects her remarkable growth, discipline, and evolution into a truly committed performer.

सिर्फ ख़रीदारी नहीं, मानसिक शांति भी: जानिए क्या है व्यापक प्रोडक्ट वारंटी की असली ताक़त

Currently entertaining audiences in theatres, Alpha has generated considerable buzz with its latest track “Champagne.” The high-octane dance number showcases an entirely new side of Sharvari as a performer, earning appreciation from both audiences and members of the film industry.

Golden Eagle USA International Film Festival Announces 2026 Results; Unveils Global Expansion for 7th Edition

Speaking about their collaboration, Vijay Ganguly recalled that during Taras, Sharvari had very little time to rehearse, yet she made the song memorable through her graceful expressions and natural screen presence. For Champagne, however, she completely transformed herself. To capture the song’s street and hip-hop vibe, she dedicated countless hours to rehearsals, impressing everyone with her commitment until Vijay finally insisted that she stop practicing.

आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने जीता फैंस का दिल

Vijay further shared that by the time they reached the set, Sharvari was so thoroughly prepared that filming became exceptionally smooth. Even difficult long-take sequences were completed in far less time because she had already perfected every step and every expression. Praising her growth, Vijay said that from Taras to Champagne, Sharvari has evolved tremendously. He added that she gave one hundred percent to the song with her energy, precision, screen presence, and performance, and believes she has an exceptionally bright future ahead.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button