Azamgarh News:शिकायतों के बाद हरकत में आया खाद्य विभाग, जमीन हरखोरी के कोटेदार की दुकान निलंबित

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

शिकायतों के बाद हरकत में आया खाद्य विभाग, जमीन हरखोरी के कोटेदार की दुकान निलंबित

आजमगढ़ जनपद के अजमतगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम जमीन हरखोरी स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के विरुद्ध लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य एवं रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम गांव पहुंचकर राशन की दुकान की जांच की।

जांच टीम में एआरओ ए.के. सिंह, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक संतोष शर्मा तथा संतोष राम सहित विभागीय अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने मौके पर राशन वितरण व्यवस्था, अभिलेखों एवं स्टॉक का सत्यापन किया। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर राशन वितरण संबंधी शिकायतों की जानकारी भी ली।

जांच के दौरान कोटेदार संजय सिंह के संचालन में अनियमितताएं और कमियां पाए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से उनकी उचित दर की दुकान को निलंबित करने का आदेश दिया। ग्रामीणों को राशन वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दुकान को पूनापार की कोटेदार सपना देवी की उचित दर की दुकान से अस्थायी रूप से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पात्र लाभार्थियों को समय पर और निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित कोटेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के राशन विक्रेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button