आजमगढ के प्रथम सांसद स्वर्गीय कालिका सिंह की जयन्ती लालगंज मे मनाई गई
The birth anniversary of the first MP of Azamgarh, late Kalika Singh, was celebrated in Lalganj.

लालगंज ( आजमगढ )आजमगढ के प्रथम सांसद स्वर्गीय कालिका सिंह की जयन्ती लालगंज मे मनाई गई । रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला ने आगनतुको को माल्यार्पण कर स्वागत किया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दरोगा प्रसाद सरोज व स्वर्गीय कालिका सिंह के पौत्र विशाल सिंह को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया! कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद स्वर्गीय कलिका सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण व पुष्प अर्पित कर जयन्ती मनायी गई । जयंती के अवसर पर लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति कार्यालय का शुभारम्भ किया गया । लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने अपने सम्बोधन मे कहा कि वाराणसी – आजमगढ वाया लालगंज कि तरफ रेलवे लाइन के लिए कई बार सर्वे हुआ लेकिन सत्ता मे बैठे कुछ लोगो द्वारा लालगंज को उपेक्षित करके उसे दूसरी तरफ से घुमाया जा रहा है । जिसका मैंने संसद मे विरोध किया । पुनः वाराणसी -आजमगढ – गोरखपुर वाया लालगंज से सर्वे कराकर रेलवे को लालगंज से निकालने के प्रयास मे लगा हू । उन्होंने कहा की मै किसी पार्टी से नहीं बल्कि लालगंज की जनता आपका भाई बनकर आपके कदम से कदम मिलाकर हर समय चलूगा । श्री सरोज ने कहा की
गोदरेज डीईआई लैब रिपोर्ट का खुलासा: कार्यस्थलों में सबसे बड़ी बाधाएं वे हैं, जो दिखाई नहीं देतीं
मै शुरू से ही कई बार संसद मे लालगंज मे रेलवे लाइन के लिए आवाज उठाई और जब तक हमें रेलवे से जोड़ा नहीं जायेगा तब तक मै चुप नहीं रहूंगा ।
लालगंज विकाश मंच के सदस्य डा0 सत्येन्द्र सिंह प्राचार्य , वरिष्ठ अधिवक्ता समरबहादुर सिंह ने केन्द्र सरकार से आह्वाहन किया कि लालगंज की जनता को विवश मत करिये की चुनाव से पूर्व लालगंज जनता को नारा लगाना पड़े कि रेल नही तो वोट नही,लालगंज जिला नहीं तो वोट नहीं । रेलवे संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा की देवगाव लालगंज के लोगो को रेल से जोड़ा जाय । नहीं तो हमारा संघर्ष जारी रहेगा । कार्यक्रम मे भोजपुरी गायक शैलेन्द्र सिंह बादल व गायिका लक्ष्मी ज्योति ने अपने एक से बढ़कर एक गीतों के माध्यम से श्रोताओ को झूमने पर विवश कर दिया । इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह , धर्मदेव पाठक, संतोष राय एडवोकेट, सुधीर श्रीवास्तव , अजय सिंह बबलू, सोनू तिवारी , इंद्राज चौहान, सुनील गुप्ता, डाक्टर पाल, इरफ़ान अहमद, डाक्टर सत्येन्द्र सिंह, हामिद अली एडवोकेट, राणा सिंह, धर्मराज सिंह , राहुल चौहान, ऑटो संघ अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी , पारस यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।



