आजमगढ़:बाजार के मुख्य मार्ग बना तालाब,लोगों ने कर दी धान की रोपाई

The main road of Mehanajpur market turned into a pond, people started planting paddy

Azamgarh news

मेहनगर /आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के तरवां ब्लॉक स्थित मेहनाजपुर बाजार क्षेत्र का सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक केंद्र इस समय शाशन प्रशाशन की लापरवाही के कारण नरक बन चुका है। मानसून की हल्की बारिश ने बाज़ार की मुख्य सड़क को एक गहरे और गंदे तालाब में तब्दील कर दिया है। बाज़ार के बीचो-बीच घुटनों तक पानी भर जाने से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता का जीना मुहाल हो गया है।​दुकानों के सामने भरा गंदा पानी, धंधा पूरी तरह ठप रहता है | लोगो ने शाशन प्रशाशन का ध्यान आकर्षित करने के लिए भरे गड्ढे मे धान की रोपाई कर अपील किया यहाँ सुधार किया जाय |

आजमगढ के प्रथम सांसद स्वर्गीय कालिका सिंह की जयन्ती लालगंज मे मनाई गई

​मेहनाजपुर बाज़ार के मुख्य मार्ग पर जल निकासी (ड्रेनेज) की कोई व्यवस्था न होने के कारण दुकानों के ठीक सामने गंदा और बदबूदार पानी जमा है। इसके चलते:​बाज़ार में ग्राहकों का आना-जाना लगभग बंद हो गया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों का धंधा पूरी तरह चौपट होने की कगार पर है।​दुकानों के भीतर तक पानी घुसने का डर लगातार बना हुआ है।​बाज़ार की इस मुख्य सड़क पर इतने बड़े और जानलेवा गड्ढे हो चुके हैं कि पानी भरा होने के कारण वे दिखाई ही नहीं देते। बाज़ार आने वाले ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्ग, व्यापारी, स्कूल के बच्चे आए दिन इन गड्ढों में बाइक और साइकिल समेत गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बाज़ार के बीच से गुजरने वाली गाड़ियां आधी पानी में डूबकर रेंगने को मजबूर हैं, जिससे हर समय भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है।

गोदरेज डीईआई लैब रिपोर्ट का खुलासा: कार्यस्थलों में सबसे बड़ी बाधाएं वे हैं, जो दिखाई नहीं देतीं

​बाज़ार के प्रबुद्ध नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन को इस मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र की दुर्दशा से कोई सरोकार नहीं रह गया है।​मेहनाजपुर बाज़ार के मुख्य मार्ग पर स्थायी नाली निर्माण कराया जाए और इन जानलेवा गड्ढों को अविलंब भरकर सड़क की मरम्मत की जाए। इस विषय पर शासन प्रशासन का ध्यान पुन: आकृष्ट कराया जा रहा है कि जनहित को देखते हुए इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो। जिससे लोग इस विकट समस्या से छुटकारा पा सके।

ग्लैमर से दूर, अपनों के बीच जन्मदिन मनाएंगी आमना शरीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button