Jaunpur news:राज्यपाल के आगमन की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Jaunpur news: Administration alert on preparations for the arrival of the Governor, DM reviews the arrangements

  प्रमुख जौनपुर

जौनपुर!वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में देर शाम तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी एक्शन करती रहीं दीपिका पादुकोण

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं, मंच व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाए।

डायनेमिक स्क्रीन प्रेजेंस अवॉर्ड जीतने के बाद शैंपेन कूट्योर गाउन में छाईं सीरत कपूर, रेड कार्पेट पर बिखेरा रॉयल ग्लैमर

उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने को कहा, ताकि दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण, सुरक्षित और निर्विघ्न ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक सुझाव भी लिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button