आजमगढ़:ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर सिपाही से दरोगा बने अनूप चौरसिया

Azamgarh: Anoop Chaurasia became a sub-inspector from a constable by studying along with his duty.

नरसिंह

पवई/आजमगढ़ । क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी अनूप चौरसिया पुत्र उदय प्रकाश चौरसिया का उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पद पर चयन होने से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अनूप चौरसिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा चाचा सूर्य प्रकाश चौरसिया को दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में उनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हुआ था। लगातार मेहनत और लगन के बल पर वर्ष 2026 में उन्होंने उप निरीक्षक पद की परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली।अनूप की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती ज्ञान मंदिर, बेलवाई (सुल्तानपुर) से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बी.ए. तथा एम.ए. की शिक्षा श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कलान (सुल्तानपुर) से प्राप्त की।उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि अनूप की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button