जबलपुर में भाजपा नेताओं के बीच खूनी संघर्ष! रामेश्वर साहू और भाइयों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Bloody clash between BJP leaders in Jabalpur! Five accused, including Rameshwar Sahu and his brothers, arrested; search continues for absconding suspects.

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के बम्हनी चौराहे पर भाजपा से जुड़े नेताओं के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भाजपा नेता रामेश्वर साहू, उनके भाइयों सहित राहुल झरिया समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

बम्हनी चौराहे पर जमकर हुआ था विवाद, कई लोग घायल,

बम्हनी चौराहे पर हुए इस विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब मारपीट और कथित हथियारों से हमले की घटना सामने आई। इस घटनाक्रम में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवेश पटेल प्रदीप साहू और दिलीप साहू पिता जगदीश साहू सहित अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। घटना में महिलाओं के घायल होने की बात भी बताई गई।

रामेश्वर साहू और भाइयों पर गंभीर आरोप,

मामले में जनपद सदस्य रामेश्वर साहू, उनके भाइयों और अन्य लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। रामेश्वर साहू को जिला पंचायत सदस्य रानी साहू का पति बताया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राणघातक हमला और बलवा से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पांच गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस,

बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और घटना में किसकी क्या भूमिका रही।बम्हनी चौराहे पर भाजपा से जुड़े नेताओं के बीच हुआ यह संघर्ष अब पुलिस कार्रवाई के केंद्र में है। पांच गिरफ्तारियों के बाद फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button