Azamgarh news :वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘क्षितिज सप्ताह’ का समापन; विजेताओं को मिला सम्मान
वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 'क्षितिज सप्ताह' का समापन; विजेताओं को मिला सम्मान

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में एवं डॉ अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित ‘क्षितिज सप्ताह’ का आज दिनांक 20 जुलाई को भव्य समापन हुआ। इस खेल और सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान बच्चों और प्रतिभागियों के बीच विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
सप्ताह भर चली इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘क्षितिज सप्ताह’ के तहत मुख्य रूप से निम्नलिखित खेलों व गतिविधियों का आयोजन किया गया:
सांस्कृतिक एवं बौद्धिक खेल: डिबेट (वाद-विवाद), एक्सटेंपोर (आशुभाषण), क्विज़, सिंगिंग (गायन) और ड्राइंग (चित्रकला)। ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक्स
इंडोर व आउटडोर खेल: 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, रिले रेस, डॉजबॉल और बैडमिंटन।
विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों का सम्मान
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती आस्था जायसवाल (क्षेत्राधिकारी लाइन) एवं श्री रजनीकांत ओझा (प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन आजमगढ़) द्वारा सभी खेलों के विजेताओं और उप-विजेताओं को पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर विभिन्न टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई:
प्रथम (1st) मरकरी (Mercury) सर्वाधिक मेडल जीतकर विजेता ट्रॉफी हासिल की
द्वितीय (2nd) अर्थ (Earth) उप-विजेता ट्रॉफी
तृतीय (3rd) यूरेनस (Uranus) तीसरा स्थान
“इस प्रकार के आयोजनों से पुलिस परिवार के बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर निकलने का अवसर मिलता है तथा उनमें अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।
समारोह के दौरान पुलिस परिवार के बच्चे, अभिभावक तथा पुलिस लाइन आजमगढ़ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया ।



