आजमगढ़: इलाहाबाद द्वारा दिए गए आदेश से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया
Azamgarh: Angry lawyers protest against the order given by Allahabad

लालगंज (आजमगढ़) माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा दिए गए आदेश से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बुधवार को संघ भवन के सामने प्रदर्शन किया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा सात साल से ऊपर के सजा वाले केस में नामजद अधिवक्ताओं के पंजीकरण को निलम्बित करने तथा उनके केस को 100 किमी दूर किसी न्यायालय में स्थानांतरित करने के आदेश से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नगेन्द्र सिंह अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को संघ भवन के सामने प्रदर्शन कर आदेश की घोर भर्त्सना करते हुए उच्च न्यायालय से आदेश वापस लेने की माँग किया ।आदेश वापस न होने पर व्यापक आन्दोलन की चेतावनी दिया। प्रदर्शन करने वालो में अमर नाथ यादव, धर्मेश पाठक, प्रसिद्ध नरायन सिंह, अशोक कुमार अस्थाना, इंद्र भानु चौबे, सुनिश कुमार श्रीवास्तव, देवधारी राय,राम स्वारथ,संतोष कुमार सिंह,राजेश कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।



