Azamgarh news :24 जुलाई को राजकीय आईटीआई हर्रा की चुंगी में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
24 जुलाई को राजकीय आईटीआई हर्रा की चुंगी में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सहायक निदेशक (सेवा0)/क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, आजमगढ़ राममूर्ति ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आजमगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), आजमगढ़ तथा कौशल विकास मिशन, आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 24 जुलाई, 2026 को राजकीय आईटीआई हर्रा की चुंगी, आजमगढ़ परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां यमुना इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प प्रा0लि0 राजस्थान सहित अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले के माध्यम से योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
जनपद के पंजीकृत एवं इच्छुक रोजगार अभ्यर्थियों से अपील है कि वे सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने पंजीकरण यूजर आईडी का उपयोग करते हुए रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन आवेदन करें तथा पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों का विवरण देखकर अपनी योग्यता के अनुरूप पदों के लिए आवेदन करते हुए रोजगार मेले में प्रतिभाग करें।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क अथवा मार्ग व्यय देय नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।



