Azamgarh news :विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 1200 कारीगरों के प्रशिक्षण हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन करें आवेदन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 1200 कारीगरों के प्रशिक्षण हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन करें आवेदन

पारंपरिक कारीगरों के लिए सुनहरा अवसर, 10 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ मिलेगी निःशुल्क टूलकिट

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया है कि शासनादेश द्वारा विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना लागू की गयी है। इस योजनान्तर्गत विभिन्न पारम्परिक ट्रेडो का लक्ष्य जैसे-बढई-100, नाई-50 लोहार-50, कुम्हार-50, हलवाई-225, मोची-25 राजमिस्त्री-75, धोबी-50 दर्जी-575 कुल 1200 कारीगरो / हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य वित्तीय वर्ष-2026-27 हेतु आयुक्त एवं निदेशक उद्योग द्वारा लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके क्रम में विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना के अन्तर्गत हस्तशिल्पियों को 10 दिन का प्रशिक्षण प्रदान करते हुये उन्हे टूलकिट का वितरण किया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक जनपद के पारम्परिक कारीगरों द्वारा अपना आवेदन पत्र htt;//diupmsme.upsddc.gov.in पर दिनांक 27 जुलाई 2026 तक आनलाइन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन ही मान्य होगा, आफ लाइन आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगें।

प्रशिक्षण हेतु लाभार्थियों का चयन का समिति द्वारा स्कोर कार्ड के आधार पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, आजमगढ़ में किया जायेगा।

उक्त योजनान्तर्गत प्रशिक्षार्थियों की पात्रता निम्नवत है-

आवेदन करने की तिथि को प्रशिक्षार्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षार्थी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं होगी। आवेदन द्वारा भारत अथवा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजानान्तर्गत विगत दो वर्षों में टूलकिट का लाभ प्राप्त नही किया हो। आवेदक अथवा उसके परिवार (पति/पत्नी) के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक बार ही लाभान्वित किया जायेगा। आवेदन द्वारा पात्रता की शर्तों को पूर्ण किये जाने सम्बन्ध में घोषणा पत्र प्रस्तुत किया जायेगा।

अधिक जानकारी हेतु सुमित कुमार श्रीवास्तव दूरभाष संख्या 8808123450 तथा कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्सहान तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button