Azamgarh news:ओबीसी कांग्रेस ने राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
Azamgarh news: OBC Congress submitted a 5-point memorandum addressed to the President to the District Magistrate.
आजमगढ़। ओबीसी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में पिछड़ों के उत्पीड़न को रोकने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने, नीट अभ्यर्थियों के पीड़ित परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की जांच व फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। इसके अलावा, ब्लॉक हरैया के हाजीपुर, गांगेपुर, मठिया और देवरांचल गांवों में आवारा व जंगली पशुओं से फसलों की हो रही बर्बादी को रोकने और पशुओं को पकड़वाने की भी अपील की गई।



