Azamgarh news :मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जहानागंज थाना अंतर्गत कड़ासर निवासी जगदीश पुत्र स्व. जंगीराम की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमेबाजी के विवाद को लेकर अभियुक्तों द्वारा एकराय होकर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0- 154/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 109(1), 117(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

दिनांक 25.07.2026 को उप निरीक्षक विनय कुमार मय हमराह द्वारा उक्त मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तो को थाना परिसर से समय करीब 20:54 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button