Azamgarh news :नाबालिग से छेड़खानी के मामले में 42 वर्षीय आरोपी को कम्मरपुर भट्ठे के पास से किया गिरफ्तार 

नाबालिग से छेड़खानी के मामले में 42 वर्षीय आरोपी को कम्मरपुर भट्ठे के पास से किया गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 29.07.2026 को वादिनी ने थाना बरदह पर तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री गांव के जनरल स्टोर से टॉफी लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी सिन्दल पुत्र तपसी ने उसके साथ छेड़खानी किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 259/2026 धारा 74 बीएनएस एवं 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

दिनांक 31.07.2026 को उ0नि0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सिन्दल पुत्र तपसी निवासी ग्राम विजौली, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, उम्र 42 वर्ष, को कम्मरपुर भट्ठे के पास से समय करीब 13:00 बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button