Azamgarh news :जमीनी विवाद में मारपीट के 02 वांछित आरोपी डंडे सहित गिरफ्तार

जमीनी विवाद में मारपीट के 02 वांछित आरोपी डंडे सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेहनगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 31.07.2026 को थानाध्यक्ष अभिराज सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धरनीपुर ईंट भट्ठा के पास से मु0अ0सं0 249/2026 धारा 109(1)/3(5)/115(2)/352/351(3)/333 बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डे भी बरामद किए गए।

उल्लेखनीय है कि 08.07.2026 को पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद को लेकर कई व्यक्तियों द्वारा वादी एवं उसके परिजनों के साथ घर में घुसकर लाठी-डण्डा, रॉड एवं गड़ासी से मारपीट की गई थी, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस संबंध में थाना मेहनगर पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button