Azamgarh News:पूर्व जिला महामंत्री रविशंकर तिवारी की पहल रंग लाई, कलेक्ट्रेट चौराहे पर पीपल स्थल का सौंदर्यीकरण शुरू

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

पूर्व जिला महामंत्री रविशंकर तिवारी की पहल रंग लाई, कलेक्ट्रेट चौराहे पर पीपल स्थल का सौंदर्यीकरण शुरू

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट चौराहे के समीप रिक्शा स्टैंड के पीछे स्थित प्राचीन पीपल के वृक्ष के संरक्षण एवं आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की मांग पर प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शनिवार से कार्य शुरू करा दिया। यह पहल पूर्व जिला महामंत्री रविशंकर तिवारी द्वारा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं प्रभारी नगर निकाय को दिए गए पत्रक के बाद हुई।

पत्रक में पीपल के क्षतिग्रस्त चबूतरे के पुनर्निर्माण, आसपास इंटरलॉकिंग कराने, बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां बनवाने तथा राजेंद्र जलपान गृह के पास की खुली नालियों को ढकवाकर स्वच्छता व्यवस्था बेहतर करने की मांग की गई थी।

प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई करते हुए शनिवार से स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल वर्षों पुराने छायादार पीपल वृक्ष का संरक्षण होगा, बल्कि राहगीरों और आमजन को बैठने तथा स्वच्छ वातावरण की बेहतर सुविधा भी उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button