जौनपुर:नदी में मिली बीए छात्रा का शव, पुल पर साइकिल-चप्पल मिलने से मचा था हड़कंप
Jaunpur: The body of a BA student was found in the river.

जौनपुर। जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। बरगुदर पुल के पास सई नदी से 17 वर्षीय किशोरी श्वेता प्रजापति का शव बरामद हुआ। श्वेता डीहजहानियाँ गांव की रहने वाली थी और बी.ए. की छात्रा थी।बताया जा रहा है कि श्वेता बुधवार सुबह घर से साइकिल से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद बरगुदर पुल पर उसकी साइकिल और चप्पल लावारिस हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बक्सा पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सई नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।काफी तलाश के बाद गोताखोरों ने नदी से किशोरी का शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।बक्सा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



