Azamgarh News: जन्मदिन की खुशियों और पुण्यतिथि की श्रद्धांजलि के बीच सगड़ी में भावनाओं का अनूठा संगम, प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने साझा किए सुख-दुख के पल

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

जन्मदिन की खुशियों और पुण्यतिथि की श्रद्धांजलि के बीच सगड़ी में भावनाओं का अनूठा संगम, प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने साझा किए सुख-दुख के पल

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार का दिन आत्मीयता, संवेदना और सामाजिक सरोकारों का प्रतीक बन गया। आजमगढ़ के निवासी एवं वर्तमान में प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने एक ओर जहां बरडीहा निवासी अपने करीबी आशीष सिंह के जन्मदिन पर पहुंचकर उन्हें केक खिलाया, जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और हर्षोल्लास के साथ खुशियां साझा कीं, वहीं दूसरी ओर हरैया निवासी अभिषेक राय के आवास पर पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता कपिल देव राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार का हालचाल जाना।

बरडीहा में आयोजित जन्मदिन समारोह में प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने कहा कि जीवन में खुशियों को अपनों के साथ साझा करने से उनका महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने आशीष सिंह के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी केक काटकर जन्मदिन को उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया।

इसके बाद प्रदेश मंत्री हरैया पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय कपिल देव राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और कहा कि किसी प्रियजन का जाना अपूरणीय क्षति होती है, लेकिन उनकी स्मृतियां और आदर्श हमेशा परिवार एवं समाज का मार्गदर्शन करते रहते हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रूद्रप्रकाश राय, डॉ. विजेंद्र राय, राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, अरविंद जायसवाल, नखणू सोनकर, अमन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का गर्मजोशी से स्वागत किया। जन्मदिन की खुशियों और पुण्यतिथि की भावनाओं के बीच यह आयोजन सामाजिक आत्मीयता, पारिवारिक मूल्यों और जनसंपर्क का एक भावपूर्ण उदाहरण बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button