जबलपुर:साइबर फ्रॉड से बचने और होल्ड खाते को चालू कराने के उपाय  

Jabalpur: Measures to avoid cyber fraud and activate the held account

जबलपुर:साइबर फ्रॉड का शिकार होने या बैंक खाता होल्ड होने की स्थिति में नागरिकों के लिए तुरंत कदम उठाना बेहद जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है, तो वह तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर सकता है या एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा, स्थानीय पुलिस के पास आकर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिसे आगे जांच के लिए संबंधित पोर्टल पर अग्रषित किया जाता है। पोर्टल के माध्यम से ही उन खातों की पहचान की जाती है जिनमें फ्रॉड की राशि ट्रांसफर हुई है, और सामान्यतः उतनी ही राशि को होल्ड कर बाकी खाता चालू रखा जाता है।

यदि किसी का बैंक खाता गलती से या धोखाधीरे के कारण होल्ड हो गया है और उसे ट्रांजैक्शन की जानकारी नहीं है, तो भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘ग्रीवांस रिड्रेसल मॉड्यूल’ (GRM) पोर्टल की मदद ली जा सकती है। इसके लिए पीड़ित व्यक्ति अपनी होम ब्रांच में जाकर जीआरएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है। स्थानीय पुलिस और बैंक अधिकारी ड्यू डिलिजेंस (उचित सावधानी) और मामले की जांच करने के बाद 15 दिनों के भीतर यह निर्णय लेते हैं कि खाते का होल्ड जारी रखना है या उसे हटाना है। इस प्रकार तय समय-सीमा और निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत नागरिकों को उनके खातों को सुचारू रूप से संचालित करने की पूरी सुविधा प्रदान की जाती है।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button