Azamgarh News:पदीय कर्तव्यों/ दायित्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर आजमगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही*

आजमगढ़ बलरामपुर पटवध से बबलू राय

*जनपद आजमगढ़*

पदीय कर्तव्यों/ दायित्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर आजमगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही*

फायर स्टेशन मार्टिंगंज पर तैनात फायर सर्विस चालक को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित*

आजमगढ़।* फायर स्टेशन मार्टिनगंज पर तैनात *फायर सर्विस चालक अभिमन्यु शाही* द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने, उच्चाधिकारीगण के आदेशों/ निर्देशों की अवहेलना करने तथा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए *तत्काल प्रभाव से निलंबित* कर दिया गया है।

दिनांक *07.08.2026* को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार द्वारा कार्यों की समीक्षा के दौरान उक्त कार्मिक की कार्यशैली एवं कर्तव्य निर्वहन में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई है।

आजमगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद के सभी पुलिस एवं फायर सर्विस कार्मिकों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button