Azamgarh news:विश्व स्तनपान दिवस का कार्यक्रम का हुआ समापन समारोह का आयोजन
Azamgarh news: The closing ceremony of the World Breastfeeding Day program was held
आजमगढ़।जिला महिला चिकित्सालय में विश्वस्तनपान दिवस के समापन समारोह पर एक विहंगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों ,मरीज एवं उनके परिवारजनों द्वारा तथा मीडिया के साथियों को धन्यवाद देते हुए यह कहा कि हर मां ,बल्कि हर परिवार के हर सदस्य की यह मौलिक और नैतिक जिम्मेदारी है की हर नवजात शिशु को मां का और सिर्फ मां का दूध पिलाया जाए किसी भी कंडीशन में कोई जन्म घुट्टी इत्यादि ना पिलाया जाए नाही कोई पाउडर का दूध या किसी अन्य जानवर का दूध पिलाया जाए । मुख्य चिकित्सक अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक मां के दूध के मे अनेकानेक प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद रहता है बिशेष तौर पर शुरुआत के तीन दिन का दूध बहुत ही उपयोगी होता है।
राजकीय ए एन एम ट्रेनिंग सेंटर के बच्चों द्वारा बहुत ही भावनात्मक एवं ज्ञानवर्धक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम को एडिशनल सी एम ओ डाक्टर उमा शरण पाण्डेय द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम मे प्रियंका यादव प्राचार्य ए एन एम ट्रेनिंग सेंटर आजमगढ़,दुर्गा देवी मेट्रन, शकुन्तला यादव,छाया राय सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग ऑफिसर बरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर ,मरीज एवं उनके तीमारदार उपस्थित रहे।



