आजमगढ़:भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीयों का हुआ स्वागत
Azamgarh: Newly appointed office bearers were welcomed by Bharatiya Shramik Kamgar Karmachari Mahasangh, a party-sponsored organization.
लालगंज (आजमगढ़) विकास खंड लालगंज के अकोल्ही गांव में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष आदि का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक विकासखंड लालगंज के आकोल्ही गांव में रविवार को इंद्रेश मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित द्वारा बाबा पंकज मिश्रा को जिलाध्यक्ष, धर्मराज सिंह एवं देवेश कुमार शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष, सूर्यकांत यादव रिंकू को जिला मंत्री, शिवशक्ति सिंह एवं शिवम यादव को जिला कार्य समिति सदस्य चुना गया है। स्वागत समारोह में उपस्थित ग्रामीणों ने क्रमशः जिलाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष,महामंत्री का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेटकर स्वागत किया। अपने संबोधन में बोलते हुए जिला अध्यक्ष बाबा पंकज मिश्रा ने कहा कि हमारे शीर्षक नेतृत्व नहीं जो हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका अक्षर: पालन किया जाएगा। इसी प्रकार अपने संगठन में बोलते हुए राष्ट्रीय गौ रक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने कहा कि हमें अपेक्षा है कि जो भी जिम्मेदारी नेतृत्व द्वारा सोपी गई है उसकी इमानदारी से पालन करते हुए राज्य एवं देश के विकास में अपना सहयोग करेंगे। इस अवसर पर विवेक सोनकर,रामचंद्र प्रधान,प्रवेश यादव, योगेश विश्वकर्मा,अजय मिश्रा,शैलेश,रामविलास, अरविंद यादव,कन्हैया प्रजापति,जन्मेजय दुबे, बेचन राजभर,सुशील, नरेंद्र मिश्रा,करन,त्रिपुरारी राजभर,दीपक मिश्रा, अरविंद यादव,अर्जुन यादव,कपिल पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।



