आजमगढ़;घायल राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम का हाल जानने पहुंचे संजय कुमार पांडे और उमेश पांडे

Azamgarh: Sanjay Kumar Pandey and Umesh Pandey arrived to inquire about the condition of the injured national in-charge Aftab Alam.

आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं साहित्यकार संजय कुमार पांडे तथा दबंग जनता न्यूज़ के संपादक उमेश पांडे ने आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।गौरतलब है कि आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय न्यूज सर्विस के जिला ब्यूरो चीफ, आजमगढ़ आफताब आलम, बीते 13 फरवरी को आजमगढ़ जाते समय रानी की सराय के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में उनके पुत्र को भी गंभीर चोटें आई थीं।हादसे के बाद से आफताब आलम लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। इसी क्रम में उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने तथा उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं साहित्यकार संजय कुमार पांडे और दबंग जनता न्यूज़ के संपादक उमेश पांडे उनके आवास पर पहुंचे।इस दौरान दोनों ने आफताब आलम से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी आपसी चर्चा हुई।संजय कुमार पांडे ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य आफताब आलम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button