Azamgarh news;कृषि महाविद्यालय के छात्र नीरज कुशवाहा एवं सूरज मौर्य स्वर्ण पदक से सम्मानित 

Azamgarh news; Agriculture College students Neeraj Kushwaha and Suraj Maurya honored with gold medal. 

आजमगढ़ ।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया l इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता माननीय कुलाधिपति महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा की गई। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान श्रीयुत सूर्य प्रताप शाही जी एवं राज्य मंत्री श्री बलदेव जी औलख उपस्थित रहे। मंच पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी एवं कुल सचिव डॉ. पी.एस. प्रमाणिक तथा एकेडमिक काउंसिल के सभी सदस्य मौजूद रहे। कृषि महाविद्यालय के स्नातक के छात्र नीरज कुशवाहा को (88.56 प्रतिशत) कुलपति स्वर्ण पदक एवं सूरज मौर्य (86.40 प्रतिशत) को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया l यह स्वर्ण पदक महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा दिया गया I इस अवसर पर राज्यपाल महोदया ने कुल 25 मेधावी छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक दिएI इसके अलावा 774 छात्र छात्राओं को उपाधियां प्रदान की l कुलाधिपति ने इन सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की I उन्होंने कुलपति डॉ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह को दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई दी l महाविद्यालय के प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रो उत्कर्ष त्रिपाठी ने महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की l उन्होंने छात्र नीरज कुशवाहा एवं सूरज मौर्य को बधाई दी एवं उनकी सफलता का श्रेय माता पिता, परिवार एवं गुरूजनों को दिया l महाविद्यालय की इस उपलब्धि से परिसर में हर्ष का माहौल है l इस कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ रेनू गंगवार ने दी I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button