Azamgarh News;जमीनी/पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, जानलेवा हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना–अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
जमीनी/पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, जानलेवा हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना अतरौलिया पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त नीरजकान्त उर्फ पिन्टू को किया गिरफ्तार; कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद*
दिनांक 28.06.2026 को वादी मुकदमा दूधनाथ पुत्र स्व0 ठाकुरदीन, निवासी मण्डोही, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि उनके पुत्र अर्श यादव को विपक्षीगण द्वारा रास्ते में घेरकर जमीन/पेड़ काटने के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा बीच-बचाव करने आयी उनकी पुत्री पर भी जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया गया। इसके अतिरिक्त घर में घुसकर तोड़फोड़ एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 0259/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/333/324(4)/3(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 10.08.2026 को व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नीरजकान्त उर्फ पिन्टू पुत्र राजमन, निवासी मण्डोही, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 33 वर्ष को ग्राम सुखीपुर अंडरपास के पास से दिनांक 10.08.2026 को समय करीब 22:15 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
नीरजकान्त उर्फ पिन्टू पुत्र राजमन, निवासी मण्डोही, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 33 वर्ष।
*बरामदगी–*
01 अदद बांस का डंडा।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 0259/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/333/324(4)/3(5) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह, उ0नि0 अखिलेश सिंह, का0 सौरभ राय, रि0का0 गोलू कुमार एवं रि0का0 अमन तिवारी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।



