आजमगढ़;युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Azamgarh: Suspicious death of a youth creates panic, family suspects murder

संदिग्ध अवस्था में मौत

पवई थाना क्षेत्र बलईपुर गांव निवासी 48 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत ,मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान ।पवई थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार गौड़ 48 पुत्र बलराम गौड़ की में 14-15 अगस्त की रात में अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर घर से 500 मीटर दूर गांव के बगल बलईपुर से सलारपुर चकरोड पर शव पड़ा था ।15 अगस्त को सुबह जब महिलाएं शौंच के लिए गई थी तब वहां शव पड़ा देखा ,देखने के बाद शोर मचाया ,जब गांव वाले जुटे तो मृतक की पहचान हुई । गांव के लोगो द्वारा बताया गया कि मृतक प्रमोद की पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व 2003 मौत हो गई थी ,मृतक के दो लड़के और एक लड़की है।मृतक के भाई अनूप कुमार गौड़ द्वारा पवई थाना में तहरीर दी गई है ।सूचना पाकर पवई थानाध्यक्ष मनीष पाल घटना स्थल पर पहुंचकर अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दिया ।सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया,मौके जिला की एस ओ जी टीम भी पहुंच गई है ।पूछ ताछ जारी है ।पवई पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है ।क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद घटना का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा मृतक के सिर में चोट लगी है अब यह देखना है कोई मारा है या गिरकर लगी है ।मृतक शराब भी पिता था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button