Azamgarh News:पक्के पोखरे में गिरी अर्टिगा, गेट खुलने से बाल-बाल बचा चालक

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पक्के पोखरे में गिरी अर्टिगा, गेट खुलने से बाल-बाल बचा चालक

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज कस्बे के पक्के पोखरे में बुधवार की रात अचानक एक अर्टिगा कार जा गिरी। हादसे के दौरान कार का गेट खुल जाने से चालक गोलू निवासी माधनापार किसी तरह बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई।

बताया गया कि अर्टिगा वाहन रामशेखर यादव निवासी बरोही फतेहपुर की है। घटना की सूचना मिलते ही बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पोखरे में गिरी कार को निकालने के लिए आजमगढ़ शहर से बड़ी क्रेन मंगाई गई। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से अर्टिगा को पोखरे से बाहर निकाला गया।

हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button