आजमगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई,ओवरस्पीड चालकों पर शिकंजा
रफ्तार कम रखें, जिंदगी सुरक्षित रखें: ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों से अपील

आजमगढ़.हाईवे पर दौड़ रही यूपी ट्रैफिक पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ी, ओवरस्पीड पर पैनी नजर
आजमगढ़। हाईवे पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस की आधुनिक इंटरसेप्टर गाड़ी सड़क पर सक्रिय नजर आई।पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा ट्रैफिक पुलिस अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेज रफ्तार यानी ओवरस्पीड से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते करने का निर्देश दिया इस अभियान , TSI गुलाबदार, HC TP आजम सुहैल, HCTP सुरेंद्र तिवारी एवं ऑर्ची TPV विवेक कुमार सहित पुलिसकर्मियों की टीम मौजूद रही।पुलिस का कहना है कि ओवरस्पीड दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है, इसलिए लोगों की सुरक्षा को देखते हुए तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की रफ्तार कम रखें, नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखें।
रिपोर्ट… मोहम्मद सैफ



