आजमगढ़ में रंगबाजी और आपराधिक छवि का प्रदर्शन करने वाला हिस्ट्रीशीटर सिंह उर्फ प्रदीप सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा
A history-sheeter, who displayed a flamboyant and criminal image, was arrested by the police in Azamgarh.
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि और रंगबाजी का प्रदर्शन करने व समाज में भय का माहौल फैलाने वाले कथित हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर भीम सिंह उर्फ प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी टीम 4141 से जुड़ा हुआ है और क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने की कोशिश करता रहा है।
भीम सिंह उर्फ प्रदीप सिंह को मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों और गैंग से जुड़े होने के आरोप में चिन्हित किया गया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी स्वयं को बाहुबली के तौर पर प्रस्तुत कर क्षेत्र में प्रभाव कायम करने का प्रयास करता था तथा सोशल मीडिया पर भी अपनी आपराधिक छवि का प्रदर्शन करता था। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आरोपी की मेहनाजपुर में लम्बे समय से बर्चस्व को लेकर अदावत चली आ रही है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पूर्व में कई बार गैंगवार की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए आरोपी राजनीतिक स्तर पर भी हस्तक्षेप करने का प्रयास करता रहा है।पुलिस के मुताबिक टीम 4141 से जुड़े सदस्यों पर पूर्व में ईटैली में 1 जनवरी तथा दंडवल में 8 मई को हुई हत्या के मामलों में भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि गैंग के कथित मुखिया बिक्कु सिंह को पूर्व में चलाए गए ऑपरेशन वज्रपात के तहत जेल भेजा जा चुका है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास और गैंग से उसके कथित संबंधों की जांच की जा रही है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



