Azamgarh News:डीएम के निर्देश पर बीईओ ने हेडमास्टरों के साथ की बैठक, उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने दिए जरूरी निर्देश

डीएम के निर्देश पर बीईओ ने हेडमास्टरों के साथ की बैठक, उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने दिए जरूरी निर्देश

 

ठेकमा, आजमगढ़ जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को लालगंज उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी तरवां और उनके स्टाफ ने क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की।

 

बैठक में विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था, स्कूल के पाठ्यक्रम में आईसीटी के उपयोग, शिक्षकों की भूमिका व समय से उपस्थिति तथा छात्रों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

इस दौरान उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में तकनीक के उपयोग से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button