Azamgarh News:लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी व अवैध असलहे से जुड़े 32 मुकदमों वाले जामवन्त यादव उर्फ जमुना गैंग पर गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा*

*थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़*
लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी व अवैध असलहे से जुड़े 32 मुकदमों वाले जामवन्त यादव उर्फ जमुना गैंग पर गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा*
मिट्टी उठाने के विवाद में अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से किया था फायर, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई में वांछित अभियुक्त हीरालाल यादव गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना तरवाँ पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी है।
➡️दिनांक 01.01.2021 को वादी मुकदमा सुबाष यादव पुत्र द्वारिका यादव, निवासी सरायभादी, थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़ द्वारा मिट्टी उठाने के विवाद को लेकर गांव के ही जामवन्त यादव उर्फ जमुना यादव एवं हीरालाल यादव द्वारा गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर आकर अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायर करने के संबंध में थाना तरवाँ पर मु0अ0सं0 03/2021 धारा 307/504/506 भादवि पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान जामवन्त यादव उर्फ जमुना यादव की पीसीआर के दौरान उसके कब्जे से देशी तमंचा .315 बोर बरामद हुआ था।
➡️इसी प्रकार दिनांक 28.04.2025 को *थाना मिर्जामुराद, वाराणसी में लूट से संबंधित मु0अ0सं0 86/2025 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत* हुआ था, जिसमें विवेचना के दौरान जामवन्त यादव उर्फ जमुना यादव, सुमित यादव एवं प्रदुम्मन यादव के नाम प्रकाश में आए। उक्त अभियुक्तों के आपराधिक कृत्यों एवं पूर्व आपराधिक इतिहास के आधार पर गैंगचार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गयी।
➡️अभियुक्त *जामवन्त यादव उर्फ जमुना यादव* के विरुद्ध आजमगढ़, गाजीपुर एवं वाराणसी में *लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, अवैध असलहा एवं एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 32 अभियोग* पंजीकृत हैं।
*वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 22.08.2026 को थानाध्यक्ष तरवाँ राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट की प्रस्तावित कार्रवाई से संबंधित मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त हीरालाल यादव पुत्र अछैवर यादव, निवासी सरायभादी, थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से करीब 700-800 मीटर दूर खेत, बहद ग्राम सरायभादी से समय करीब 09:45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हीरालाल यादव के विरुद्ध थाना तरवाँ में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी एवं अन्य धाराओं में कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं।



