Azamgarh News:चोरी-नकबजनी करने वाले गैंग लीडर समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
चोरी-नकबजनी करने वाले गैंग लीडर समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
आजमगढ़। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं में सक्रिय गैंग लीडर समेत दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 215/2026 के तहत धारा 2(ख)(1)/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर शाकिब उर्फ रियाजू और गैंग सदस्य लालमन संगठित गिरोह बनाकर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इन घटनाओं के जरिए दोनों आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ अर्जित करते थे। पूर्व में विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया था।पुलिस के मुताबिक गैंग लीडर शाकिब पुत्र रियाजूद्दीन उर्फ रियाजू, निवासी नई बाजार, थाना सरायमीर के खिलाफ आजमगढ़ जनपद में चोरी, नकबजनी, अवैध शस्त्र, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम समेत कुल 08 अभियोग दर्ज हैं। वहीं गैंग सदस्य लालमन पुत्र हरिनाथ, निवासी खरेवा, थाना सरायमीर के खिलाफ चोरी, नकबजनी एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस ने बताया कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और संगठित अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।



