Azamgarh News:ऑपरेशन वज्रपात” के तहत थाना निजामाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*

ऑपरेशन वज्रपात” के तहत थाना निजामाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार*

अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस एवं ₹100 नकद बरामद; पूर्व में भी आर्म्स एक्ट सहित अन्य अभियोग पंजीकृत*

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए HS अभियुक्त अब्दुल करीम पुत्र मो0 रहमान, निवासी घूरीपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 25.08.2026 को उ0नि0 कमला प्रसाद मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ असनी पुलिया के पास खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त अब्दुल करीम को पकड़ लिया गया। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर एवं ₹100 नकद बरामद हुआ। अभियुक्त को समय करीब 11:31 बजे हिरासत में लिया गया।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0-212/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना महाराजगंज पर गोवध निवारण अधिनियम एवं आयुध अधिनियम तथा थाना निजामाबाद पर भा0द0वि0 की धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।

1.मु0अ0स0 22/2026,धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आयुध अधिनियम थाना महराजगंज।

2.मु0अ0स0 56/2016 धारा 147,323,504,506 भा0द0वि0 थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।

 

*बरामदगी-* 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर एवं ₹100 नकद।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

उ0नि0 कमला प्रसाद, उ0नि0 दिलीप आनन्द, हे0का0 हौशला नन्द यादव, का0 कृष्ण चन्द, का0 राहुल सिंह, का0 मोहन मौर्य, का0 अमरजीत गुप्ता, का0 वैभव पटेल एवं का0 दीपक कुमार, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।

 

आजमगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button