Azamgarh news:साइबर ठगी के 8,426 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए
Azamgarh news: Cyber fraud money of Rs 8,426 returned to victim's account
गंभीरपुर/आजमगढ़। थाना गंभीरपुर क्षेत्र के बैराडीह उर्फ गंभीरपुर निवासी जितेन्द्र यादव पुत्र कृपाशंकर यादव के यूनियन बैंक खाते से फोन-पे के माध्यम से फर्जी कॉल कर साइबर ठगों ने 1,27,998.01 रुपये की ठगी कर ली थी। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में गंभीरपुर साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान साइबर टीम ने ठगी की रकम में से 8,426 रुपये फ्रॉडस्टर के खाते में फ्रीज करा दिए। इसके बाद नियमानुसार 8,426 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित जितेन्द्र यादव ने आजमगढ़ पुलिस और साइबर टीम के प्रति आभार जताया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी और आरक्षी महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह शामिल रहीं।



