Azamgarh News:पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, छात्राओं ने थाने पहुंचकर बांधी राखी
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, छात्राओं ने थाने पहुंचकर बांधी राखी
आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाने पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वीएसडी इंटरनेशनल स्कूल, रौनापार की छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए रौनापार थाने पहुंचकर थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे समेत पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं की इस आत्मीय पहल से थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का भाव नजर आया।
छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उन्होंने उनके प्रति सम्मान, आभार और बहन के स्नेह की भावना व्यक्त की।
थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे एवं पुलिसकर्मियों ने छात्राओं की इस पहल की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक है। छात्राओं का यह प्रयास पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं आत्मीयता को मजबूत करने वाला है।



