Azamgarh News:शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, शादी से इनकार एवं जान-माल की धमकी देने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना–अहरौला, जनपद–आजमगढ़*

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, शादी से इनकार एवं जान-माल की धमकी देने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना अहरौला पुलिस ने फुलवरिया अंडरपास से वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 274/2026 धारा 69/352/351(3) बीएनएस एवं 3(1), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अबू सहमा पुत्र मकसूद अहमद निवासी चकबालाशाह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 14.08.2026 को पीड़िता द्वारा थाना अहरौला पर तहरीर दी गई थी कि अबू सहमा पुत्र मकसूद अहमद निवासी चकबालाशाह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा बाद में शादी करने से इनकार करते हुए गाली-गलौज एवं जान-माल की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा की जा रही है।

दिनांक 27.08.2026 को उ0नि0 श्याम कुमार दुबे मय हमराह का0 वरुण कुमार द्वारा *अभियुक्त अबू सहमा पुत्र मकसूद अहमद निवासी चकबालाशाह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को फुलवरिया अंडरपास से* समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

उ0नि0 श्याम कुमार दुबे एवं का0 वरुण कुमार, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button