Azamgarh News:अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना–फूलपुर, जनपद–आजमगढ़*

अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना फूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान .315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध शस्त्रों की तस्करी/रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा दिनांक 26.08.2026 को 01 अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया।

➡️ उ0नि0 उमाशंकर यादव मय हमराह हे0का0 अवधेश यादव, का0 अमन सिंह एवं का0 हरिकिशन मौर्य द्वारा चेकिंग के दौरान मुड़ियार को जाने वाले खड़ंजा रास्ता, ग्राम सदरपुर बरौली से *चन्दन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम खुटौली, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष को समय करीब 22:35 बजे गिरफ्तार* किया गया।

➡️ गिरफ्तार *अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद* हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 267/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

➡️ गिरफ्तार अभियुक्त चन्दन सिंह का आपराधिक इतिहास प्रकाश में आया है, जिसमें आर्म्स एक्ट एवं मारपीट/धमकी से संबंधित कुल 08 अभियोग थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत हैं।

*गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:*

उ0नि0 उमाशंकर यादव, हे0का0 अवधेश यादव, का0 अमन सिंह एवं का0 हरिकिशन मौर्य, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button