Azamgarh News:रक्षाबंधन पर महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

रक्षाबंधन पर महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। शासन स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

यह सुविधा 27 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान प्रदेश की परिवहन निगम की समस्त बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं को यह सुविधा उपलब्ध होगी।

शासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान महिलाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ सुनिश्चित कराने के साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। सरकार के इस निर्णय से रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं को विशेष राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button