Azamgarh News:आधी रात को बिजली विभाग की छापेमारी, कटिया कनेक्शन पर कसा शिकंजा

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आधी रात को बिजली विभाग की छापेमारी, कटिया कनेक्शन पर कसा शिकंजा

आजमगढ़ जनपद के सरायमीर कस्बे में गुरुवार की रात करीब 11 बजे विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एसडीओ और जेई के नेतृत्व में टीम ने सरायमीर कस्बे के कई मोहल्लों में अचानक छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान दर्जनों बाईपास और कटिया कनेक्शन पकड़े गए, जबकि कई लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
विद्युत विभाग के एसडीओ वीरेंद्र मौर्या और जेई सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर एसएन सिंह, जेई मनीष गौंड सहित पुलिस बल ने सब्जी मंडी, चुड़िहार मोहल्ला और महाजनी टोला में देर रात जांच अभियान चलाया। टीम को देखते ही मोहल्लों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जांच के दौरान एक दर्जन से अधिक बाईपास कनेक्शन काटे गए। वहीं अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल करते पाए गए कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया। कनेक्शन विच्छेदित किए जाने के बाद लाइनमैनों के अनुसार क्षेत्र का करीब 30 एम्पियर विद्युत लोड कम हुआ।
छापेमारी के दौरान बाजार की गलियों में कई स्थानों पर कटिया कनेक्शन के जरिए ई-रिक्शा और ऑटो चार्ज किए जाने की बात भी सामने आई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पर अनावश्यक दबाव कम होने से ट्रिपिंग की समस्या भी नहीं दिखाई दी।
अभियान में विभाग के प्रमोद कुमार, शिवम, नरसिंह, सर्वेश, कृष्णा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विद्युत विभाग ने अवैध कनेक्शन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button