Mau encounter: पुलिस ने दो स्थानों पर हुए छिनौती के दो मामलों में वांछित आरोपियों मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
Ghosi Kotwali police arrested the wanted accused in two snatching cases in an encounter.
दो बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
हौसले को मिला हुनर, सपनों को मिली उड़ानः सीएम युवा ने हरेन्द्र को बनाया रोजगारदाता*
संवाददाता
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोसी नगर से सटे फोरलेन अंडरपास के पास से एवं गोफ़ा गांव के पास से पिछले दिनों महिलाओं से हुए छिनौती के मामले में आरोपित अपराधियों में से दो दिनों के अंतर में दो को पहाड़पुर कंधेली मोड़ पर एवं गोफा नहर पुलिया पर मुठभेड़ के बाद तथा एक को भादसामानोपुर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दोनों के द्वारा पुलिस पर जानलेवा फायर करने के बाद पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एक की पहचान कोडरा थाना कोपागंज निवासी राकेश राजभर तथा दूसरे की पहचान हरदौली दोहरीघाट निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई। दोनों के पास से अवैध असलहे, कारतूस, लूट के सामान बरामद हुआ।क्षेत्र के घोसी नदवासराय मार्ग पर स्थित फोरलेन अंडरपास के पास से 18अगस्त की सुबह कस्बाखास निवासी चंदा देवी अपनी देवरानी के साथ टहल रही थी। इस बीच की एक मोटर साइकिल से आए अपराधीयों ने उनको असलहे से डरा कर गले में पहने सोने की चेन एवं मंगलसूत्र को छीन कर फरार हो गए। मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस पर्दाफाश में लग गई। बृहस्पतिवार की रात में कोतवाल रविन्द्रनाथ राय को बृहस्पतिवार को मुखबीर से सूचना मिली की छिनौती का एक आरोपी रामकरन राजभर निवासी कोडरा थाना कोपागंज फोरलेन के भदसा मानोपुर मोड़ पर यात्री शेड में बैठा है। पुलिस टीम ने वहां पहुंच कर उसको हिरासत में कोतवाली लाकर पूछताछ किया। वही मुखबीर ने सूचना दिया कि महिलाओं से लूट का दूसरा आरोपी राकेश राजभर निवासी कोडरा थाना कोपागंज गोरखपुर वाराणसी फोरलेन से अमिला की तरफ से आ रहा है। वह पहाड़पुर गांव से कधेली होते हुए अपने गांव कोडरा जायेगा। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया,पुलिस टीम को देख कर आरोपी राकेश राजभर ने टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई किया गया, पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। फस्वरूप राकेश राजभर घायल हो कर गिर गया। पुलिस टीम ने उसको जीप में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।दूसरी घटना में 26अगस्त को गोफा गांव स्थित मंदिर पर बैठी चंद्रावती देवी को आतंकित कर मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। 28अगस्त की भोर में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि गोफा मंदिर छिनैती का आरोपी सूरज कुमार किसी घटना के फिराक में है। पुलिस टीम एवं एसओजी टीम गोफा नहर पुलिया के पास भोर में पहुंचे तो मोटर साइकिल सवार एक युवक आता दिखाई दिया। रोकने पर वह भागने लगा और पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर कर दिया। जो आरोपी सूरज कुमार के पैर में लगी। पुलिस ने उसको प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।मुठभेड़ पुलिस टीम में कोतवाल रविन्द्र नाथ राय, एसआई शुभम त्रिपाठी, अविनाश यादव, सनाउल्लाह खान, एचसी संदीप संगम, सुनील कुमार आदि रहे।कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने बताया की मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी राकेश राजभर के उपर विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज है। वही दूसरे घायल सूरज कुमार पर 10मुकदमे दर्ज है। दोनों के पास से अवैध असलहे, करतूस के साथ दो मोटर साइकिल एवं छिनैती के सामान, धन बरामद हुआ।



