मऊ:मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं से सीधा संवाद, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Mau: Mission Shakti team directly interacted with women in the daughter-in-law-daughter conference, made them aware about their safety and rights.

संवाददाता

  1. घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा और प्रताड़ना की घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से घोसी थाना क्षेत्र के ग्राम मूजडाड़ नदवासराय में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया।एसपी निर्देशन एवं कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के कुशल नेतृत्व में आयोजित बहु बेटी सम्मलेन में महिला एसआई ऋचा सोनी की टीम द्वारा गांव की महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याएं सुनीं और उनसे सुझाव भी मांगे।कार्यक्रम में एसआई ऋचासोनी ने कहा कि बहु बेटी सम्मलेन महिलाओं, युवतियों को जागरूक करने का माध्यम है, जिससे वे अपनी समस्याओं को सुलझाने में स्वयं आत्मनिर्भर हो। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़खानी, उत्पीड़न अथवा किसी अन्य प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए। ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस और संबंधित विभागों से संपर्क कर सहायता लेनी चाहिए।उन्होंने महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए उनके उपयोग के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्राओं और युवतियों से संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा किसी भी प्रकार की अशोभनीय हरकत या प्रताड़ना का विरोध करने के लिए प्रेरित किया गया,बहू-बेटी सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा विवाहित महिलाओं के साथ होने वाली दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या जैसी घटनाओं में कमी लाना रहा। इसके अलावा महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा, प्रताड़ना और अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ जागरूकता फैलाकर सुरक्षित सामाजिक वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया गया।कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। महिलाओं को बताया गया कि शासन और पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहा है और किसी भी समस्या की स्थिति में वे बिना किसी संकोच के अपनी बात संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकती हैं।सम्मेलन में मिशन शक्तिकेंद्र की महिलापुलिसकर्मी,आशा बहुएं, सहायिकाएं तथा गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर आरक्षी सुमंत, महिला आरक्षी रवीना, स्वाति सिंह, आदि साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button