Azamgarh News:प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या के मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार*

*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक–30.08.2026*
प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या के मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार*
*🔹 थाना रौनापार पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में थाना रौनापार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण–*
दिनांक 19.07.2026 को थाना रौनापार क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 207/2026, धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोप था कि मृतका को लगातार प्रताड़ित एवं मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 49 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। प्रकरण में एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा चुका है।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
आज दिनांक 30.08.2026 को थाना रौनापार पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्ता के ग्राम बेलकुण्डा रसूलपुर स्थित घर पर पहुंचकर अभियुक्ता, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम बेलकुण्डा रसूलपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को समय करीब 11:35 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 207/2026, धारा 108/49 बीएनएस, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे, थाना रौनापार
2. का0 उमेश सिंह, थाना रौनापार
3. का0 अर्जुन कुशवाहा, थाना रौनापार
4. रि0का0 सुमित सिंह, थाना रौनापार
5. रि0का0 आरजू, थाना रौनापार



