Azamgarh News:बाजबहादुर गांव में धारा 116 के मामले के निस्तारण के लिए पहुंची SDM नेहा मिश्रा

बाजबहादुर गांव में धारा 116 के मामले के निस्तारण के लिए पहुंची SDM नेहा मिश्रा

 

लालगंज, आजमगढ़

तहसील लालगंज क्षेत्र के बाजबहादुर गांव में धारा 116 के एक पुराने मामले के निस्तारण को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा मौके पर पहुंची।

 

एसडीएम के गांव पहुंचते ही राजस्व विभाग की टीम, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित दोनों पक्ष और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनकर मौका मुआयना किया और राजस्व कर्मियों को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

 

एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार सभी भूमि विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।

 

इस दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button