Azamgarh news:अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सकुशल संपन्न होने पर स्वावलंबी सेवा संस्थान द्वारा भजन कीर्तन एवं राम झांकी का किया गया आयोजन
आजमगढ़। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सकुशल संपन्न होने पर शाहगढ़ स्थित महाराणा जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पर स्वावलंबी सेवा संस्थान द्वारा भजन कीर्तन एवं राम जी की झांकी सहित विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रारंभ में अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह व महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शशि प्रकाश सिंह ने वैदिक रीति से देवी देवताओं का पूजन अर्चन कर पुष्प वर्षा की गयी। इसके बाद भगवान श्रीराम का भावपूर्ण मंचन किया।मुख्य अतिथि रमाकांत सिंह ने कहाकि रामलला भारतीय समाज की शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव और समन्वय के भी प्रतीक हैं। त्याग, बलिदान और संघर्ष से आज यह सपना साकार हो रहा है। जिनकी तपस्या राम मंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है।दिनेश सिंह ने कहाकि श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक है। आज पूरा देश राममय हो गया और चारां तरफ भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दीपोत्सव मनाया जा रहा हैं। उन्होने कार्यक्रम को लेकर आयोजकों को धन्यवाद किया।अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शशि प्रकाश सिंह ने कहाकि आज पूरा देश राममय हो चुका है। हमारे प्रभु श्रीराम को लाखों बलिदानों के बाद सम्मान मिल सका। उन सभी बलिदानियों को नमन करते है।मौके पर जिलाध्यक्ष पवन सिंह, धीरज राय, बिन्दू मौर्य, डा सुभाष सिंह, ओम प्रकाश सिंह, दुर्गविजय यादव, अमरनाथ सिंह, आशीष पांडेय, गोपाल गोंड, गोविंद यादव, बदरे आलम, फरमान अली सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
दिनांक 22/01/2024 भवदीय