Azamgarh News:मुख्यमंत्री ने विनोद राय के आवास पहुंचकर दिवंगत माता जमुरता देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने विनोद राय के आवास पहुंचकर दिवंगत माता जमुरता देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि
परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना, दुख की घड़ी में परिवार को बंधाया ढांढस
आजमगढ़, 05 सितंबर(आर एन एस)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ग्राम जिवली, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ स्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता श्रीमती जमुरता देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।ज्ञातव्य है कि श्रीमती जमुरता देवी का 02 सितंबर 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री आज उनके पैतृक आवास पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की।मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दिवंगत जमुरता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं विनोद राजभर, पूर्व सांसद व विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख, मंडलायुक्त विवेक, एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ.अनिल कुमार, सीडीओ राकेश कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन संजय चावला, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव, डीडीओ संजय सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



