Azamgarh News:थानों में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

थानों में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

आजमगढ़ जनपद के विभिन्न पुलिस थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी भजन-कीर्तन, पूजन और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बिलरियागंज थाने में थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया। थाना परिसर में आकर्षक सजावट और पूजा-पंडाल के बीच देर रात तक भजन-कीर्तन व पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। मौसम खराब होने के बावजूद बारिश से बचाव के लिए पंडाल को पूरी तरह वॉटरप्रूफ कराया गया था। आगंतुकों के लिए नाश्ते के साथ भव्य भंडारे की भी व्यवस्था की गई। थाना पुलिस की पूरी टीम ने श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत किया।

इसी क्रम में रौनापार थाने में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी तैयार की गई। यहां देर रात तक भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद, नाश्ते और भोजन का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सगड़ी वंदना सिंह, पूर्व भाजपा प्रत्याशी गोपालपुर सत्येंद्र राय

वहीं कंधरापुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष केदार नाथ मौर्य के नेतृत्व में मंदिर परिसर में विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में भी जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बिलरियागंज थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कोमल पासवान, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ,बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, बंटी राय, सत्येंद्र राय, अशोक कुमार राय, डॉ. बिजेंद्र राय, रामकरन राय, दीपक मिश्रा, अखिलेश सिंह बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट, सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूरा परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button