Azamgarh news:गौड़ समाज के अधिकारों को लेकर गरजे ओमप्रकाश राजभर, बोले- 2027 में अतरौलिया में होगा परिवर्तन

Azamgarh news: Om Prakash Rajbhar roared about the rights of the Gaud community, said – there will be change in Atraulia in 2027

अतरौलिया/आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को देउपुर बाजार स्थित मैरिज हॉल में समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गौड़ समाज के लोगों को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। विशिष्ट अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अतरौलिया में परिवर्तन का दावा किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को वोट देने के बावजूद गौड़ समाज को उसका अधिकार नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि वह आजमगढ़ को सभी जातियों का गढ़ बनाने के लिए काम करेंगे। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं की गुंडई और लोगों की जमीन पर कब्जे की प्रवृत्ति को खत्म करने के लिए वह संघर्ष कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में एक लाख लोगों की सभा करने की तैयारी है। कहा कि इससे विपक्ष की नींद उड़ जाएगी। गरीबों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवार इलाज का एस्टीमेट बनवाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उनके अनुसार जुलाई तक करीब 8 करोड़ 45 लाख रुपये गरीबों के इलाज के लिए दिए जा चुके हैं।राजभर ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने विपक्ष पर महिला हितों से जुड़े विधेयक का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोग महिला विकास की बात नहीं कर सकते।वहीं, अरुण राजभर ने कहा कि कुछ नेता दावा करते हैं कि अतरौलिया में गौड़ समाज के लोग नहीं रहते। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने इतिहास को नहीं जानता, वह तरक्की नहीं कर सकता। राजनीतिक दलों ने गौड़ समाज को केवल प्रमाणपत्रों तक सीमित कर दिया है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।अरुण राजभर ने दावा किया कि अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में करीब 25 हजार गौड़ समाज के लोग हैं और समाज अब बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से राजनीति करने वाले नेता कभी लोगों के दुख-दर्द में शामिल नहीं हुए। उनकी पार्टी अन्याय के खिलाफ खड़े होकर लोगों को न्याय दिलाने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अतरौलिया की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो नेता पहले एसी कमरों से बाहर नहीं निकलते थे, वे अब गांव-गांव और गली-गली घूम रहे हैं। जो लोग उन्हें बाहरी बताते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि अतरौलिया अब उनका असली घर बन चुका है।कार्यक्रम में आयोजक राकेश कुमार गौड़, अर्जुन गौड़, अशोक कुमार गौड़, विजय गौड़, संतराम, रामप्रवेश गौड़, रमेश गौड़ और भीम गौड़ समेत बड़ी संख्या में गौड़ समाज के लोग और महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button